पीके के तीर से घायल कई मंत्री, लेकिन, अभी फायदे में एक मंत्री जी नजर आ रहे हैं

प्रशांत किशोर के जनसुराज के भ्रष्टाचार के तीर से NDA में हलचल, BJP-JDU मंत्रियों में बेचैनी, केंद्रीय मंत्री की सियासी संभावनाएं बरकरार

By : Bihar Talks | Posted On : 23-Sep-2025

यह एक प्रतीकात्मक चित्र है

lightning news

बिहार में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐसा तीर चलाया है कि कई नेता इसके चलते परेशान हैं. बेचैनी इतनी है कि ठीक से पीके का प्रतिकार नहीं कर पा रहे हैं. एक बीजेपी के सांसद जरूर खुलकर बयान दे रहे हैं लेकिन, बाकी नेता पीके को जवाब देकर केवल रस्मअदायगी अदायगी कर रहे हैं.

हालाकि जेडीयू कोटे के एक मंत्री की तरफ से इस पर जरूर मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है. लेकिन, जिन बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगा है वो सभी काफी चिंतित भी हैं. सियासी गलियारे में चर्चा इस बात की है कि ऐसे मंत्री और नेताओं के बारे में बीजेपी और जेडीयू दोनों के शीर्ष नेताओं ने भी जानकारी ली है और संभावित नुकसान का आकलन किया है. इसमें कई नेता ऐसे है जो चुनाव बाद बड़ी भूमिका तलाश रहे थे.

कानाफूसी यही हो रही है कि इन नेताओं की उम्मीदों पर पीके विराम लगा सकते हैं. हालाकि, इन सबके बीच एक दूसरे मंत्री काफी सहज दिख रहे हैं. ये बिहार सरकार के नहीं, बल्कि, केंद्र सरकार के मंत्री हैं. इस केंद्रीय मंत्री पर अबतक पीके ने कोई आरोप नही लगाए हैं. चर्चा है कि चुनाव बाद इस केंद्रीय मंत्री की भी बिहार में बड़ी भूमिका हो सकती है. पीके के आरोपों से जहां बीजेपी और जेडीयू के नेता चिंतित हैं वहीं, इस केंद्रीय मंत्री की बेहतर संभावनाओं को लेकर चर्चा चल रही है. लोग याद भी दिला रहे हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह भी बोल चुके हैं कि आप लोग जीताकर भेजिए, इन्हें हम बड़ा आदमी बनाएंगे.

lightning news
संबंधित ख़बरें
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
वायरल खबरें
bihar-cm-nitish-kumar-inspected-park-being-built-on-jp-ganga-path
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पार्क और गंगा नदी के जलस्तर का लिया जायजा
bihar-election-2025-hot-seats-raghopur-tarapur-diggan
बिहार चुनाव 2025: राघोपुर से तारापुर तक, दिग्गजों की साख दांव पर, इन सीटों पर टिकी सबकी नजर!
rahul-gandhi-bihar-yatra-concludes-patna-hydrogen-bomb-claim-2025
पाटलिपुत्र की धरती से अब हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे राहुल गांधी ! कांग्रेस में ऊर्जा भरने की कवायद या विरोधियों पर वार की तैयारी?
Advertisement
Advertisement